{"_id":"57167a1e4f1c1bf6468b46ee","slug":"the-young-man-had-consumed-some-poisonous-substance-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दे दी जान
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर के मझौलीराज नगर का एक युवक की जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दिया। घर वाले रातों रात युवक का दाह संस्कार कर दिया। मौत की वजह गृहकलह बताई जा रही है। लेकिन घर वाले कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
मझौलीराज नगर के वार्ड संख्या तीन का 24 वर्षीय एक युवक नगर के एक कॉलेज में संविदा पर पढ़ाता था। सोमवार की शाम उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद लाश को लेकर परिवारीजन घर चले आए और रात में ही दाह संस्कार कर दिया। युवक की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक दो माह की बच्ची है।
युवक की मौत के बाद घर वालों में चीख पुकार मच गई। युवक की जहर खाने को लेकर कई तरह की चर्चा मोहल्ले में है। लोग गृहकलह से नाराज होकर युवक के जहर खाने की बात कह रहे हैं। इस बाबत मझौलीराज चौकी प्रभारी सुबाष यादव ने बताया कि ऐसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।