{"_id":"5aca4f754f1c1bf1618b6365","slug":"the-young-man-beat-up-the-magic-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मैजिक चालक को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने मैजिक चालक को पीट-पीट कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रैक्टर ट्रॉली से मैजिक में टक्कर लगने का विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने मैजिक चालक को पीट-पीटकर मार डाला। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव के समीप वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पास के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि मकतूल मैजिक चालक के परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव के रहने वाले राहुल तिवारी (20) के पिता की एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई। राहुल मैजिक खरीदकर चलाने लगा। रविवार की दोपहर बाद वह गाड़ी लेकर घर से देवरिया आने के लिए निकला। गांव में ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी मैजिक में टक्कर मार दी। राहुल ने इसका विरोध किया। इसके बाद गांव से बाहर निकलने पर आरोपी युवक ने राहुल को जबरन रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगा। ट्रैक्टर चालक की बेतहाशा पिटाई से राहुल जमीन पर गिर गया।
यह देख आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने राहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राहुल की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां सरोज देवी, छोटी बहन अंगिरा तिवारी, गुंजा, प्रियंका और छोटे भाई रोशन तिवारी का रो-रो कर बुरा हाल था। बगल के गांव का रहने वाला आरोपी इजरही गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।