{"_id":"0473823edcba3388d6f35022751a115c","slug":"the-villagers-surrounded-the-house-htyaropion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के घर को गांववालों ने घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों के घर को गांववालों ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण करके हत्या करने के आरोपियों के घर पर गांववालों ने धावा बोल दिया। नाराज सैकड़ों लोग आरोपियों के घर पर पथराव के साथ घर फूंकने की बात कह कर विरोध करने लगे।
बड़ी घटना की सुगबुगाहट पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उग्र लोगों शांत कराने की कोशिश की। लेकिन हंगामा और बढ़ गया, नाराज लोग आरपार पर उतारू हो गए।
पुलिस ने लाठियां दिखाकर लोगों का शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम कई जगहों पर दबिश दे रही है।
मंगलवार की रात पुलिस ने पूछताछ के लिए चार और लोगों को हिरासत में लिया है। फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हंै।
अपहरण के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस को तरमीम कर लिया है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए किसी आरोपी का पुलिस ने चालान नहीं किया और न ही हत्या में शामिल किया।
एसओ का कहना है कि पूछताछ चल रही है। कुछ तथ्य सामने आने बाकी हैं।
विज्ञापन