फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The uproar over the case 307 people

हंगामा करने वाले 307 लोगों पर केस

Fri, 14 Oct 2016 11:12 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 14 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The uproar over the case 307 people
police
बघौचघाट/देवरिया। प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर की तहरीर पर हुई है। आरोप है कि करंट से लाइनमैन की मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जामकर पुलिस पर पथराव किया। जिससे सरकारी काम में व्यवधान पैदा हुआ। घटना में आरोपी सात नामजद, 300 अज्ञात लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। लोगों ने मामले को राजनीतिक तूल देने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


बुधवार को मोहर्रम का जुलूस निकला था। थानाक्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव में ताजिया निकलनी थी। उसकी ऊंची अधिक थी। बिजली का तार रास्ते में अवरोध कर रहा था। इलाके के कई लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर तार उतारने का अनुरोध किया था। बिजली विभाग की ओर हरफोड़ा निवासी नुरूलहुदा को तार ठीक करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पोल पर चढ़कर वह काम कर रहा था इसी बीच बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मौके पर नुरूलहुदा की मौत हो गई। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर मुआवजे की मांग की। करीब पांच घंटे तक नुरूलहुदा का शव बिजली के पोल से लटकता रहा। इंस्पेक्टर बघौचघाट माधव प्रसाद द्विवेदी पहुंचेे। उन्होंने लोगों  को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनकी मौजूदगी में कुछ लोगों ने शंभू यादव नामक एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। किसी तरह बीचबचाव का मामले को शांत किया गया। एडीएम प्रशासन बीएल मौर्या ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने ताजिया निकले का इंतजार किया। गुुरुवार को इंस्पेक्टर माधव प्रसाद द्विवेदी ने हंगामा करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरफोड़ा निवासी जलालुद्दीन पुत्र यूसुफ सहित सात नामजद, 300 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed