{"_id":"58a1ea8e4f1c1b4f54d84d20","slug":"the-knife-hit-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मारा चाकू
देवरिया
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रास्ते में युवक की बाइक रोककर मनबढ़ों ने उसे चाकू मार दिया। घटना सोमवार की दोपहर शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी में हुई। चाकू युवक के पेट में छोड़कर मनबढ़ भाग गए। खून से लथपथ युवक चाकू पेट में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और विवाद के पड़ताल में जुट गई।
सदर कोतवाली के तिलई बेलवा गांव निवासी अमित मिश्र दोपहर को बाइक लेकर शहर की तरफ आ रहे थे। ट्यूबवेल कॉलोनी मोहल्ले में धनौती मिश्र गांव के रहने वाले तीन युवक बाइक लेकर खड़े थे। अमित को तीनों ने रोक लिया। पिटाई करने के बाद एक युवक ने अमित के पेट में चाकू घोंप दिया। मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी भाग निकले।
अमित जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने पेट में लगा चाकू निकाला, लेकिन खून अधिक निकलने से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चार दिन पहले दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।