फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the young man from the bike rider hit by truck

ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 07 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 07 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the bike rider hit by truck
लार के चौराडीहा में सड़क हदसे के बाद नाराज लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेहरौनाघाट। लार थानाक्षेत्र के चौराडीह के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। गाड़ी छोड़कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग करते हुए जामकर लगा दिया। सीओ सलेमपुर ने नाराज लोगों से बातकर यातायात का बहाल कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एकसरहा गांव निवासी रितेश मजदूरी का काम करता है। रविवार की शाम पांच बजे के करीब वह गांव के भिक्कू के साथ बाइक से घर जा रहा था। लार के चौराडीह गांव के पास पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी। रितेश गाड़ी के नीचे आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। जबकि भिक्कू गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पहचान के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार वालों के घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे से स्थानीय लोग उग्र हो गए। उन्होंने चौराहे पर ब्रेकर लगाए जाने की मांग शुरू कर दी। करीब पचास मिनट पर नाराज लोग राज जानकी मार्ग पर प्रदर्शन किया।  जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना के बाद सीओ सलेमपुर अजय राय मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हो गया। घायल भिक्कू का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed