{"_id":"574343ba4f1c1b1d166916f6","slug":"the-death-of-the-elderly-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 23 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद युवक बाइक लेकर फरार हो गया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का घरवालों ने दाह संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी बालगोविन्द (60) रविवार की शाम गांव के चौराहा पर आए थे। रात करीब 9.30 बजे वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सलेमपुर के तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि राहगीर की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे बीच सड़क से किनारे किया।
सूचना पर पहुंचे घर वाले शव लेकर चले गए और दाह संस्कार कर दिया। इसके पूर्व भी सोनबरसा चौराहे पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके इस चौराहे पर ब्रेकर का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना हुई थी। लेकिन कोई सूचना उस वक्त नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।