{"_id":"5aca50d44f1c1bf4618b6348","slug":"the-death-of-a-young-man-by-suppressing-the-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी में दबकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मेदनापुर गांव में मोबाइल टॉवर लगाने को खोदे गए गड्ढे में काम रहे एक युवक की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। वह अपने घर का एकलौता चिराग था। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेदनापुर गांव में मोबाइल का टॉवर लगाने को गड्ढे की खुदाई चल रही है। जप्ती टोले का मुन्ना यादव उम्र 17 साल वहां काम कर रहा था। रविवार की सुबह वह गड्ढे में उतर कर मिट्टी निकाल रहा था। इस दौरान उपर से मिट्टी भरभराकर उसके उपर गिर गई। वह मिट्टी में दब गया। साथी मजदूर उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।
बुझ गया परिवार का आखिरी चिराग
रुद्रपुर। मिट्टी से दबकर मेदनापुर में हुई युवक की मौत से आहत लोग नियती को कोस रहे थे। पार्वती का बेटा मुन्ना उसके परिवार का आखिरी चिराग था। जो सोमवार को मिट्टी से दबकर बुझ गया। घटना की सूचना पाकर बेसुध हुई मां सात साल पहले पति को खो चुकी है। उसके पति हिरामन की छत से गिरकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद दो बेटियों की शादी और बेटे को पालने का भार उठा रही पार्वती का मुन्ना ही बुढ़ापे का सहारा था। मुन्ना की मौत से वह टूटकर बिखर गई। परिवार का आखिरी चिराग भी बुझ गया। मां और बहनों की हृदयविदारक चीख से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। उसकी मां अपने लाल को खोकर बेसुध हो जा रही थी। वहां मौजूद हर लोगों की आंखें नम थीं।