फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The attack on retired military

रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला

Tue, 05 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 05 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

नाली में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई। रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी पर नाराज लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। 

इस दौरान दूसरे तरफ से भी कुछ लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना खुखुंदू पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। 

दोनों तरफ से घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण फौजी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

आरोप है कि पुलिस ने मामले का अल्पीकरण करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया है।

 खुखुंदू थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामनाथ गिरी सेना में जवान थे। रिटायर होने के बाद गांव पर रह रहे रामनाथ का बगल के कुछ लोगों के साथ जमीन और नाली का विवाद चल रहा था। 

मंगलवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने रामानंद गिरी को नाली में पानी गिराने से मना कर दिया। विरोध के कारण दोनों पक्ष के लोग लामबंद हो गए। 

कुछ लोगों ने रामनाथ गिरी पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले में रामनाथ गिरी, सुनीता सहित तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

 मारपीट में दूसरे तरफ से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।  लोगों का कहना है कि विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। 

घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों पर एनसीआर दर्ज कर लिया। शाम चार बजे के करीब रामनाथ के मेडिकल कॉलेज रेफर होने के बाद एसओ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed