{"_id":"ff9504c18f292689fdc1a2a5e6feadc2","slug":"tension-in-gadhwa-village-after-crack-the-religious-box-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी तोड़ने पर गढ़वा गांव का माहौल गरमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी तोड़ने पर गढ़वा गांव का माहौल गरमाया
अमर उजाला ब्यूरो/मेहरौनाघाट
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल के समीप पास रखी गई चौकी तोड़ने को लेकर गढ़वा गांव का माहौल शनिवार को गरमा गया। कार्रवाई की मांग पर अड़े नाराज लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
दोनों पक्ष के लोगों ने त्योहार बाद इस प्रकरण पर बात करने के लिए लिखित रूप से पुलिस की मौजूदगी में समझौता किया।
लार थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के बाहर बंधे पर एक धार्मिक स्थान है। यहां लकड़ी की चौकी पर देवी प्रतिमा रखी गई थी।
शुक्रवार की देर रात देवी प्रतिमा विसर्जित करने के बाद लोगों ने चौकी और बांस व अन्य सामान लाकर वहां रख दिया।
सुबह गांव की महिलाओं ने देखा कि चौकी टूटी हुई है और बांस गड्ढे में फेंक दिया गया है।
इसकी जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए और धार्मिक स्थल पर पहुंच गए। इससे गांव का माहौल गरमा गया।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया और चौकी तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ गणेश प्रसाद मिश्र, तहसीलदार और एसओ भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और नाराज लोगों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। सीओ ने त्योहार बाद मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
तब जाकर लोग शांत हुए। इस बाबत एसओ विकास यादव ने बताया कि जिस चौकी पर मूर्ति रखी गई थी। उसको किसी ने तोड़ दिया था।
इसको लेकर लोग नाराज थे उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।