गड्ढे में टेंपो पलटा, आठ लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार-पिंडी मार्ग पर सवारी भरी टेंपो सोमवार को गड्ढे में पलट गया। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। टेंपो में दबे घायलों को गांव वालों ने किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
एक महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
लार नगर के पिपरा चौराहा से दोपहर में सवारी लेकर टेंपो चालक पिंडी के लिए चला। टेंपो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। टेंपो अभी कोहरा गांव के समीप पहुंचा था कि चालक अपना संतुलन खो बैठा और सवारी भरा टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसा होता देख उधर दौड़े लोगों ने टेंपो में दबे घायल गुठनी थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी ओमपति देवी, इसकी एक वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी, गुठनी थाना क्षेत्र धर्मपुर गांव निवासी सलेविया देवी इसकी बेटी अंजना साहनी, डड़ैला गांव निवासी लोभीचन्द्र पाल, गोरखपुर जिले के गहिला गांव निवासी निशा चौबे, सलेमपुर के श्रीराम कोड़रा गांव निवासी परमानंद गुप्ता और कोहरा गांव निवासी चालक कांता प्रसाद को सीएचसी पर पहुंचाया।
इसमें ओमपति देवी के सिर में गंभीर चोट होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के अनुसार टेंपो में मानक से अधिक सवारी बैठाने की वजह से यह हादसा हुआ है।