फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager raped, accused absconding

किशोरी से रेप, आरोपी फरार

Wed, 07 Dec 2016 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 07 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Teenager raped, accused absconding
rape
गौरीबाजार। किशोरी के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार को उस समय हुई जब किशोरी बकरी चराने निकली थी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पीड़ित पक्ष पर आरोपी के परिजन सुलह के लिए दबाव बना रहे थे। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि सोमवार को खेत की तरफ बकरी चराने निकली थी। गांव का एक युवक पहुंचा और गन्ने के खेत में उठा ले गया। विरोध के बाद भी दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को घर ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जानकारी के बाद आरोपी पक्ष के लोग सुलह का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


गांव में पंचायत की कोशिश हुई लेकिन नाकाम हो गई। मंगलवार की सुबह पीड़ित मां के साथ गौरीबाजार थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने मामले की जांच शुरू कराई तो आरोप सही निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। अगले दिन परिजनों ने सूचना दी। केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed