{"_id":"58517ff64f1c1b676f64b560","slug":"teacher-showing-browning-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को तमंचा दिखाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को तमंचा दिखाकर लूटा
देवरिया
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर/रुद्रपुर/खुखुंदू। (ब्यूरो)। दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने शिक्षक को तमंचा दिखाकर लूट लिया। घटना तरकुलवा थाना के खनुआ नाले की है। कोहरे की वजह से बदमाश भाग निकले। सूचना पर देर से पहुंची पुलिस मामले को संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस के इस व्यवहार से शिक्षक हतप्रभ है। उधर, रुद्रपुर कोतवाली के कोरवां गांव के रहने वाले चार पहिया वाहन के मालिक को लुटेरों ने नशे की सुई लगाकर गाड़ी लूट ली।
तरकुलवा, मठियारत्ती गांव निवासी नरेंद्र शुक्ल शिक्षक हैं। किसी काम से लखनऊ गए थे। बुधवार भोर में तीन बजे वह लखनऊ से कसया पहुंचे। बाइक से घर जा रहे थे। साढ़े तीन बजे के करीब खनुआ नाला के पास दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा सटाकर बदमाश नरेंद्र की तलाश लेने लगे। बदमाश दो मोबाइल और 5500 रुपये लूटकर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों से पीड़ित ने घटना की जानकारी दी।
लूट की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर राजाराम यादव ने बताया कि शिक्षक ने लूट की तहरीर दी। पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उधर, कोरवां गांव निवासी कृपा यादव ने बताया कि वह कार से 11 दिसंबर को नूनखार स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। खुखुंदू थाने के पश्चिम वह गाड़ी रोककर पेशाब करने लगे।
विज्ञापन
दो बाइक पर सवार चार युवकों ने दबोच कर नशे का इंजेक्शन लगा दिया। बकौल वाहन स्वामी उसे भटनी थानाक्षेत्र के प्यासी गांव में छोड़ दिया गया। एक घंटे बाद होश आने पर घर और रिश्तेदारों को फोनकर आपबीती बताई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसने खुखुंदू थाने पहुंचकर तहरीर दी। खुखुंदू थानाध्यक्ष नीतिन ने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।