फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suspended Secretary on Rigging in Solar Light Purchase

सोलर लाइट खरीद में धांधली पर सेक्रेट्री निलंबित

Tue, 10 Oct 2017 11:18 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 10 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। एक गांव में लगाए गए सोलर लाइट में बरती गई अनियमितता जांच में सही मिली। दोषी पाए गए ग्राम विकास अधिकारी स्वतंत्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

अगर अन्य गांवों में मानक को दरकिनार कर लगे सोलर लाइटों की जांच हुई तो कई अफसरों की गर्दन फंस सकती है।

बनकटा ब्लॉक के छेरिया गांव में प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने सोलर लाइट लगवाए थे। गांव के बृजमोहन ने सोलर लाइट क्रय करने में धांधली की ऑनलाइन शिकायत 31 अगस्त को शासन में की थी। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी राजीव मिश्र को मिली। जांच में सोलर लाइट खरीद में धांधली और मानक में कमी मिली। इसमें गांव के सेक्रेट्री स्वतंत्र यादव को निलंबित कर दिया गया। उनकी वर्तमान में तैनाती लार ब्लॉक पर थी, लेकिन भलुअनी ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


 
सूत्रों की मानें तो ग्रामसभा में आए 14वां वित्त के धन से अधिकांश गांवों में सोलर लाइट लगाए गए हैं। कमीशन के चक्कर में मानक को दरकिनार कर और अधिक दाम पर सोलर लाइट लगवाए गए है। इसमें ग्राम प्रधान से लेकर जिम्मेदार अफसर तक कमीशन के चक्कर में यह खेल हुआ है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि जांच में शिकायत सही मिलने पर सेक्रेट्री को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed