{"_id":"57979e004f1c1b687d21ec88","slug":"suspended-16-shops-eight-notices","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दुकानें निलंबित, आठ को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 दुकानें निलंबित, आठ को नोटिस
देवरिया
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
छापामारी अभियान चलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मिलावटी खाद पर रोक लगाने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले में उर्वरक की दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। जिले में उर्वरक की 63 दुकानों पर एक साथ छापामारी की गई। इस दौरान डीएपी, एनपीके, पोटाश, यूरिया, जिंक सल्फेट, सल्फर आदि के 35 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। वहीं छापामारी के भय से 16 दुकानें बंद मिलीं, जिन्हें निलंबित कर दिया गया।
अभिलेख पूर्ण नहीं मिलने पर आठ दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कृषि विभाग की तीन टीमों के साथ पांचों तहसीलों के एसडीएम को छापामारी का निर्देश दिया। देवरिया सदर तहसील इलाके में जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसडीएम सचिन कुमार सिंह ने दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए।
इसी तरह भाटपाररानी में एसडीएम जयप्रकाश एसडीओ मोहम्मद मुजम्मिल की टीम ने छापामारी की। जबकि रुद्रपुर और बरहज इलाके में उप निदेशक कृषि डॉ. अशोक तिवारी की अगुवाई में छापेमारी की गई। इन टीमों ने जिले के 63 दुकानों पर छापेमारी कर डीएपी, एनपीके, पोटाश, यूरिया, जिंक सल्फेट, सल्फर के 35 नमूने लिए।
विज्ञापन
टीम के छापेमारी के भय से कई दुकानदार दुकानें बंदकर भाग निकले। ऐसी 16 दुकानें बंद मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। जबकि आठ दुकानों के रिकार्ड मेनटेन नहीं मिले, न ही स्टाक बोर्ड टांगे गए थे। जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर छापेमारी की गई है। नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।