फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Supporters of candidates clashed over bogus votes

फर्जी वोट को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प

Thu, 10 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 10 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

 फर्जी वोट डालने को लेकर कई बूथों पर समर्थक और प्रत्याशियों के बीच मारपीट और झड़प हुई। कई बूथों पर मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को शांत कराया और बूथों के पास मौजूद लोगों को खदेड़ा। 

चुनावी रंजिश में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में छह से अधिक लोगों को चोटें आईं हैं। 

लार के चौमुखा गांव निवासी रामबहादुर अपनी मां को वोट डलवाने के लिए दोपहर में बूथ पर ले जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने रोक कर अपने पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाया।

 इंकार करने पर उनकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए रामबहादुर के बेटे एकलव्य (25) को भी पीट दिया। मारपीट के दौरान धारदार हथियार चलने से रामबहादुर और बेटे एकलव्य का सिर फट गया। इस दौरान एक युवती को भी चोट लगी। 

मईल के बलहा बूथ मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। इससे वोट देने के लिए कतार में खड़े वोटरों में अफरा-तफरी मच गई।

 पीठासीन अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर बूथ के पास जमे समर्थकों को खदेड़ा। इसके चलते करीब बीस मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। 

इसके अलावा लार के चुरिया, मेहरौना, हरखौली, सहजौर, चोरडीहा, उकिना, बरडीहा परशुराम, पिंडी, नदौली, इशारू गांव के बूथों पर फर्जी मतदान और नाबालिग वोटरों को लेकर हंगामा और पीठासीन अधिकारी से नोंकझोंक हुई।

 पुलिस की सक्रियता की वजह से कई बूथों पर विवाद होने से बाल-बाल बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed