फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sugarcane loded truck fell, one died

गन्ना लदा ट्रक पलटा, दबने से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Sun, 16 Dec 2018 11:58 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
sugarcane loded truck fell, one died
पलटा ट्रक। - फोटो : amar ujala
सलेमपुर। लार-सलेमपुर मार्ग पर सलेमपुर कस्बा पेट्रोल पंप के समीप गन्ना लदा ट्रक पलटने से दबने के कारण बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। बीच सड़क पर हादसे से आवागमन ठप हो गया। काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया। क्रेन की मदद से पुलिस ने ट्रक को रास्ते से हटवाया। तब जाकर एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

बलिया जिले के सियर से गन्ना लदा ट्रक प्रतापपुर चीनी मिल को जा रहा था। ट्रक अभी नवलपुर से आगे सलेमपुर कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था कि सड़क क ी बायीं तरफ अनियंत्रित होकर पलट गया। बगल से गुजर रहे सलेमपुर कस्बा गांव निवासी बाइक सवार 70 वर्षीय कैलास गुप्ता उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक अन्य बाइक भी ट्रक की चपेट में आई। हालांकि बाइक सवार तब मौके पर नहीं था। ट्रक पलटने से अफरा-तफरी मच गई। लोग चारों तरफ से घटनास्थल पर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों को रोककर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। एक घंटा तक मार्ग पर आवाजाही ठप रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोहाडीह गांव निवासी पवन सिंह को हिरासत मेें ले लिया गया। मृतक कैलास गुप्ता ताड़ी की दुकान में चखना बेचते थे। हादसे के समय वह दाढ़ी बनवाकर दुकान पर जा रहे थे। उनके दो बेटे विनय व अजय बाहर रहते हैं। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुदामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed