फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student organization president beat in false voting dispute

फर्जी वोटिंग के विवाद में छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा

Thu, 29 Oct 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 29 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
चौथे चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को फर्जी वोटिंग के विवाद को लेकर में नेमा बूथ पर हंगामा हुआ। विवाद में कुछ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी के पुत्र व छात्र संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की पिटाई कर दी। मारपीट से बूथ पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। घायल छात्र नेता ने मोबाइल और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है।
पोलिंग पार्टी पर विरोधियों से मिलीभगत की भी शिकायत की है। इसी ब्लाक के इटहुरा मिश्र गांव के बूथ पर भी विवाद दो युवकों के बीच मारपीट हुई।
भागलपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 34 से दुर्गावती देवी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी हैं। नेमा बूथ पर एक प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोट डालने की शिकायत पर उनके पुत्र और एसडीपीजी कॉलेज मठ लार के छात्रसंघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

बूथ पर मौजूद मतदान कर्मियों व पोलिंग एजेंटों पर मिलीभगत कर फर्जी वोट डलवाने का आरोप मढ़ने लगे। इसे लेकर बूथ के बाहर मौजूद नेमा गांव के लोगों से राणा प्रताप की कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। मारपीट से बूथ पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। राणा की सूचना पर एडीएम प्रशासन और सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ पर पहुंचे। प्रशासन को देख मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए।

मारपीट में घायल राणा का इलाज लार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। एसओ विकास यादव ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवई की जाएगी। वहीं इटहुरा मिश्र गांव में बूथ के बाहर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed