{"_id":"592c59c64f1c1b824abdb988","slug":"strike-at-beach-road-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रोड पर मारपीट, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच रोड पर मारपीट, भगदड़
देवरिया
Updated Mon, 29 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में मारपीट में घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। दुर्घटना के बाद नगर के सोनबरसा चौराहे पर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चला। इससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों पक्ष के करीब दस लोग घायल हो गए। पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नगर के फल व्यवसायी सुरेश का बेटा सोमवार को करीब 2.30 बजे नीतिश डीजल लाने जमुआ पेट्रोल पंप पर गया था। बंधन बैंक के पास उसकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इस बात को लेकर अतुल शुक्ल से विवाद हो गया।
लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। दोनों पक्ष के गोलबंद हुए लोग सोनबरसा चौराहे पर लोग भिड़ गए। बीच सड़क पर मारपीट होने से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। डुमवलिया के प्रधान के पति राजन तिवारी, राहुल और अतुल तथा दूसरे पक्ष के सुरेश, नीतिश का सिर फट गया। दोनों पक्ष के करीब दस लोग चोटिल हो गए। पुलिस को देख दोनों पक्ष के मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायलों को कस्टडी में लेेकर सीएचसी में इलाज कराया। हालत गंभीर देख दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि मौके पर पुलिस गई थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।