फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP will solve every Sunday

एसपी हर संडे सुलझाएंगे झगड़े

Tue, 10 Oct 2017 11:20 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 10 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP will solve every Sunday
डेमो इमेज
देवरिया (ब्यूरो)। पुलिस तक पहुंचने वाले पारिवारिक झगड़े अब थानों की बजाय एसी कक्ष में खुशनुमा माहौल में बैठकर सुलझाए जाएंगे। एसपी ने इसके लिए पहल की है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में हर रविवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक पारिवारिक झगड़े सुलझाने का कार्य किया जाएगा।

यदि बात नहीं बनी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सास-ससुर, पति, जेठ-जेठानी, ननद, देवर आदि से पीड़ित महिलाएं महिला थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाता है। परिवार में विघटन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। इसको देखते हुए एसपी राकेश शंकर ने नई पहल की है। 
विज्ञापन



उन्होंने तय किया है कि जिलेभर के ऐसे मामलों को एक जगह देख जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइंस स्थित मनोरंजन कक्ष को चुना गया है। यहां बुलाकर एससी कक्ष में दोनों पक्षों को समझाया जाएगा। दोनों पक्षों को सोचने और समझने के लिए वक्त भी दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी बात नहीं बनी तो मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी का मानना है कि सही पहल नहीं होने से समस्या पैदा हो रही है। यदि समय रहते मामला बन जाता है तो परिवार विघटन से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed