फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP MLA and candidate supporters clashed batons

विधायक और सपा प्रत्याशी समर्थक भिड़े, लाठीचार्ज

Sat, 04 Mar 2017 11:38 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 04 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP MLA and candidate supporters clashed batons
घायल व्यास सिंह - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। मतदान को लेकर भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह और सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल के समर्थकों में मारपीट हो गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा लहूलुहान हो गया। लाठीचार्ज कर रहे पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ रुद्रपुर और इंस्पेक्टर मौके पर डटे हैं। वहां पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरीबाजार, देवगांव निवासी भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह सदर विधानसभा से प्रत्याशी हैं। गांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पहलवान सिंह के बेटे व्यास सिंह सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल के समर्थक हैं। गांव में विधायक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बीच लंबे समय से अदावत चलती है। शनिवार को मतदान के दौरान भी दोनों पक्ष के बीच कई बार झड़प हुई। सपा समर्थक व्यास सिंह का आरोप था कि विधायक के बेटे गांव में बूथ कैप्चरिंग कर वोट डलवा रहे हैं। इस सूचना के बाद बूथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाम चार बजे के करीब रामपुर, गौरीबाजार चौराहे पर व्यास सिंह पहुंचे। तभी भाजपा समर्थकों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन


उपचार के बाद जेपी ने घायल व्यास सिंह को उनके घर ले जा रहे थे। हाटा रोड पर विधायक के बेटे पिंटू सिंह ने समर्थकों के साथ नोकझोंक और मारपीट हुई। जेपी समर्थकों के साथ मौके से भाग निकले। इस दौरान फोटो खींच रहे एक पत्रकार की भी पिटाई कर दी गई। इंस्पेक्टर डीपी सिंह, उप निरीक्षक अश्वनी तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। विवाद में उप निरीक्षक अश्वनी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल दरोगा का कहना है कि विधायक के बेटे ने पुलिस ने जानलेवा हमला किया। मारपीट में उनके अलावा कई पुलिसकर्मी घायल हैं। विवाद के बाद गौरीबाजार चौराहे छावनी में तब्दील हो गया। जन्मेजय सिंह के कार्यालय को पुलिस ने घेरे रखा है।

इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि वोट को लेकर भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट हुई है। लाठीचार्ज के बाद उपद्रवियों ने पथराव किया है। पुलिस तैनात कर दी गई है। विधायक और उनके बेटों पर केस होगा। सपा प्रत्याशी जेपी जायसवाल का कहना है कि विधायक जन्मेजय सिंह और उनके परिवार के लोगों ने देवगांव बूथ पर कब्जा कर लिया था। सपा एजेंट व्यास सिंह को चाकू से मारा गया।


एसपी को फोन किया गया लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस संबंध में भाजपा विधायक से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद मिला। वहीं, रामपुर कारखाना के सहोदर पट्टी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोपहर ढाई बजे के करीब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed