युवक पर हमला कर छह हजार की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर छह हजार रुपये लूट लिया। केडी चौराहे पर हुई घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
बघौचघाट के कोईरीपट्टी गांव निवासी व्यास यादव मंगलवार की शाम बघौचघाट से घर लौट रहे थे। केडी चौराहे पर तीन लोगों ने बाइक रोक कर उनकी पिटाई शुरू कर दी और जेब में रखा छह हजार रुपये नगद और सामान लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
पीड़ित ने इलाके के तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तिरमासाहून निवासी मालिक तिवारी, अनिल राजभर, गुलाब कुशवाहा के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
इलाके में चर्चा है कि चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।
कई लोगों से पूछताछ हुई। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद लूट का केस दर्ज हुआ है।