फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six thousand of youths attacked loot

युवक पर हमला कर छह हजार की लूट

Thu, 15 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बघौचघाट
अमर उजाला ब्यूरो/बघौचघाट Updated Thu, 15 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बाजार से घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर छह हजार रुपये  लूट लिया। केडी चौराहे पर हुई घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 

 बघौचघाट के कोईरीपट्टी गांव निवासी व्यास यादव मंगलवार की शाम बघौचघाट से घर लौट रहे थे। केडी चौराहे पर तीन लोगों ने बाइक रोक कर उनकी पिटाई शुरू कर दी और जेब में रखा छह हजार रुपये नगद और सामान लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। 

पीड़ित ने इलाके के तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तिरमासाहून निवासी मालिक तिवारी, अनिल राजभर, गुलाब कुशवाहा के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। 

इलाके में चर्चा है कि चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। 

कई लोगों से पूछताछ हुई। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद लूट का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed