फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seduce woman , two detained

महिला के साथ छेड़खानी, दो हिरासत में

Mon, 19 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया। Updated Mon, 19 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

शहर के न्यूकॉलोनी मोहल्ले में दो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर पहुंचे लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। रात भर मनचलों के पैरोकार कोतवाली में पहुंचते रहे। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

रविवार की रात आठ बजे के करीब मोहल्ले की रहने वाली एक महिला सड़क पर टहल रही थी। इस बीच भिखमपुर रोड के रहने वाले दो युवक नशे की हालत में पहुंचे। 

आरोप है कि महिला को अकेला पाकर दोनों छेड़खानी करने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों को देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। मोहल्लेेवासियों ने उन्हें पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। 

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी पहुंचे। और दोनों को हिरासत में ले लिया। 

रात को दोनों का पुलिस ने मेडिकल कराया। किसी पक्ष ने छेड़खानी की तहरीर नहीं दी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। जानकारी होने के बाद आरोपी के घरवाले उन्हें छुड़ाने की कोशिश में लग गए। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दो लोग हिरासत में है। 

किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप सही मिला तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed