{"_id":"57e419e94f1c1bb770a832c7","slug":"saliva-injured-passerby-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार हादसे में घायल राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लार हादसे में घायल राहगीर की मौत
देवरिया
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। बेकाबू बोलेरो की टक्कर से घायल एक और राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। आरोपी चालक का पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। दूसरे दिन भी दुर्घटना की चर्चा लोगों में रही।
लार में बुधवार की शाम काल बनकर दौड़ी खूनी बोलेरो की टक्कर से घायल इंदिरा नगर के हरहंगी उर्फ साधु ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि भुड़सरी गांव निवासी राजवंशी की हादसे के वक्त ही मौत हो गई थी। दुर्घटना में घायल आठ लोगों की हालत में सुधार है। शराब के नशे में चूर बोलेरो चालक प्रमोद कुमार की नाराज लोगों ने धुनाई किया और वाहन का शीशा तोड़ दिया था।
लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। दूसरे दिन गुरुवार को भी लार बाजार में पूरे दिन लोगों के बीच दुर्घटना की चर्चा होती रही और हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी करने की उत्सुकता रही। इस बाबत लार एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि दुर्घटना में घायल साधु की भी मौत हो गई। उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। वहीं चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।