{"_id":"574b2e2a4f1c1b8228108eae","slug":"rudrapur-area-chief-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर क्षेत्र के प्रधान को पुलिस हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर क्षेत्र के प्रधान को पुलिस हिरासत में लिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 29 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के रुद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक प्रधान को रविवार को संतकबीरनगर पुलिस पकड़ कर कोतवाली खलीलाबाद ले आई। पुलिस ने उसके घर से चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया। प्रधान का एक रिश्तेदार पहले से जेल में बंद है। उम्मीद है कि पुलिस बड़े मामले का खुलासा कर सकती है।
देवरिया जिले के रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार संतकबीरनगर जिले की पुलिस टीम शनिवार की रात क्षेत्र में आई थी। पुलिस ने प्रधान को उठा कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा पुलिस वहां से एक ट्रैक्टर भी ले गई। पुलिस सूत्रों की माने तो प्रधान का एक रिश्तेदार ट्रैक्टर चोरी के मामले में पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस को सुराग लगा कि जेल में बंद आरोपी चोरी के एक ट्रैक्टर को छुपा कर रखा है।
आरोपी के रिश्तेदार प्रधान के जरिए चोरी के ट्रैक्टर की बरामदगी हो सकती है। इसी के आधार पर पुलिस टीम रुद्रपुर गई और वहां से प्रधान के साथ चोरी के ट्रैक्टर को बरामद कर लाई। वैसे इस बारे में जब पुलिस से पूछताछ की गई तो उसने सिर्फ इतना बताया कि प्रधान को पूछताछ के लिए लाया गया है। प्रधान का एक रिश्तेदार जेल में बंद है। उसी के कब्जे में चोरी एक ट्रैक्टर है। जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान से सिर्फ सहयोग लिया जा रहा है। जो भी रुद्रपुर से प्रधान के उठाए जाने और ट्रैक्टर के बरामद होने की चर्चा जिले में होती रही।