फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roderej head with the butt of the pistol boil

रोडरेज पर तमंचे की बट से सिर फोड़ा

Sat, 20 Aug 2016 11:11 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 20 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roderej head with the butt of the pistol boil
चंद्रभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
मईल। बेखौफ हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर होने के बाद भी घर पर रह रहा है। बाइक में  टक्कर लगने का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे के बट से बाइक सवार का सिर फोड़ दिया। बीचबचाव करने में दूसरा युवक भी घायल हो गया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए बदमाश साथी के साथ बाइक से भाग निकला। घायलों का इलाज पीएचसी पर हुआ। पुलिस हिस्ट्रीशीटर के साथी को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव निवासी चंद्रभान सिंह और इनके परिचित कुंडौली गांव निवासी रमेश कुशवाहा एक ही बाइक से भागलपुर गए थे। दोपहर में अभी अस्पताल मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहा हिस्ट्रीशीटर राजदेव की बाइक टकरा गई। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे नाराज हिस्ट्रीशीटर राजदेव यादव ने तमंचे की बट से चंद्रभान का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


बचाव करने गए रमेश कुशवाहा को भी पीटा। मारपीट से होने लोगों की भीड़ जुट गई। बदमाश अपने साथी के साथ तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग गया। घायलों को लोगों ने पीएचसी पर पहुंचाया। चंद्रभान के सिर में गंभीर चोट होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने  हिस्ट्रीशीटर के साथ मौजूद युवक को हिरासत में ले लिया जबकि हिस्ट्रीशीटर बलिया जिले में भाग गया। इस बाबत एसओ नेहरू ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला बदर हिस्ट्रीशीटर की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed