फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ran on the sidewalk just killed passer

फुटपाथ पर दौड़ाई बस, राहगीर की मौत

Thu, 31 Dec 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 31 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

अनुबंधित बस ने फल विक्रेता और एक राहगीर को टक्कर मार दी। इसमें राहगीर की मौत हो गई, जबकि फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। 

कई अन्य बाल-बाल बच गए और एक गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को तोड़ दिया।

 पुलिस ने लोगों को शांत करा बस को कब्जे में ले लिया और लाश को पीएम के लिए भेज दिया। 

देवरिया डिपो की अनुबंधित बस यूपी 52 टी 1516 की सवारी लेकर शाम करीब चार बजे लार पुलिस चौकी के समीप पहुंची। सवारी भरी बस को लेकर चालक 4.30 देवरिया के लिए चला। 

चालक अभी नगर पंचायत कार्यालय गेट के समीप पहुंचा था कि बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे फल की दुकान और पान की गुमटी को तोड़ते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी। 

इसमें फल विक्रेता रावतपार अमेठिया गांव निवासी देवेन्द्र गुप्ता (50) और लार नगर के फत्तेनगर वार्ड के युसूफ रोड निवासी इरफान अहमद (60) गंभीर रूप से घायल हो गए।

 इरफान अहमद की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र गुप्ता को डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  

वहीं बरडीहा निवासी सुदामा की पान की गुमटी भी बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग ठीक था कि उस समय सुदामा दुकान में नहीं थे। अनियंत्रित बस टकराने से वहां मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। 

लोगों की माने तो बस चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। सिपाहियों के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज सुदेश विश्वकर्मा ने नाराज लोगों को शांत कराया और बस को कब्जे में ले लिया।

 इस बाबत एसओ विकास यादव ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed