फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Property disputes in the murder of the elderly

बुजुर्ग की हत्या मामले में प्रापर्टी विवाद

Sun, 21 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 21 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Property disputes in the murder of the elderly
चार लोगों को हिरासत में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
 कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की चाकू मार कर हत्या कर दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पारिवारिक विवाद के कारण बुजुर्ग अपने परिवार को छोड़कर पांच वर्ष से एक मंदिर में रहते थे। पुलिस प्रापर्टी विवाद को केंद्र रखकर हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी अछैवर पांडेय 70 गांव के बाहर काली मंदिर पर रहते थे। शनिवार की रात अज्ञात युवक अछैवर के पास पहुंचे और चाकू से हमला शुरू कर दिया। बुजुर्ग जमीन पर गिर गया। विवाद की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पुजारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद मौके पर एसपी मो. इमरान, सीओ अजय राय सहित खुखुंदू की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में पता चला कि अछैवर के पास काफी संपत्ति है, जिसे वह बेच रहे हैं। करीब पांच वर्षों से वह परिवार को छोड़कर मंदिर में रहते थे। पुलिस ने हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के पुत्र तारकेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ नितिश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच जमीन से जोड़कर की जा रही है। पड़ताल में कोई और बिंदु सामने आता है तो उसके बारे में भी पड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed