फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prison sought by three hundred of rogue extortion

जेल से बदमाश ने मांगी तीन लाख की रंगदारी

Sun, 21 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 21 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मऊ जेल में बंद शातिर बदमाश सतीश सिंह ने नगर के सराफा व्यवसायी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। सराफा व्यवसायी ने कोतवाली में रंगदारी मांगने और धमकी देने की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी में हैं। नगर के पाठशाला रोड निवासी विष्णु वर्मा सराफा व्यवसायी है। रविवार को दोपहर बाद उसके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को बदमाश सतीश सिंह बताया और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये का इंतजाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।



सतीश का नाम सुनते ही व्यवसायी सन्न रह गया। उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।



बतादें कि भरौली निवासी बदमाश सतीश सिंह अपहरण और हत्या के मामले में मऊ जेल में बंद है। इसके पहले भी उसने नगर के कई लोगों से रंगदारी मांगी थी।



उस पर हत्या समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बाबत कोतवाली के प्रभारी शशिकांत पांडेय ने बताया कि सतीश मऊ जेल में बंद है। व्यवसायी से तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी है। केस दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed