फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal beaten secretary, case on two

प्रधान ने सेक्रेट्री को पीटा, दो पर केस

Mon, 17 Apr 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 17 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Principal beaten secretary, case on two
क्राइम - फोटो : demo
देवरिया (ब्यूरो)। रामपुर कारखाना, देसही ब्लॉक क्षेत्र के एक प्रधान ने गांव के सेक्रेट्री की पिटाई कर दी। उनके साथ मौजूद युवक ने भी मारपीट की। विवाद शनिवार की शाम ब्लॉक के मुख्य गेट पर हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों पर मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर लिया। देसही ब्लॉक में तैनात सज्जन कुमार सेक्रेट्री हैं।
विज्ञापन


उनकी देखरेख में पुरैनी, सोनबरसा सहित अन्य गांव है। बताया जाता है कि पुरैनी गांव के प्रधान संजय दुबे सेक्रेट्री से कुछ महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर के लिए कह रहे थे। आरोप है कि सेक्रेट्री प्रधान की बात को हल्के में ले रहा था और कुछ मांग कर रहा था। सोनबरसा गांव निवासी संजीव मिश्र भी सेक्रेट्री के काम से नाराज थे। शनिवार की शाम दोनों लोग देसही ब्लॉक गेट पर पहुंचे। पुरानी बातों को लेकर सेक्रेट्री सज्जन कुमार गौतम और प्रधान संजय दुबे के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान प्रधान संजय दुबे और संजीव मिश्र ने हमला कर दिया। मारपीट में सेक्रेट्री घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद सेक्रेट्री रविवार की शाम रामपुर कारखाना थाने में पहुंचा और प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान संजय दुबे, संजीव मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव ने कहा कि सेक्रेट्री की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed