फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prayag bath of the woman being killed in the accident

प्रयाग स्नान को जा रही महिला की हादसे में मौत

Mon, 08 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 08 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर इलाहाबाद में गंगा स्नान को जा रही देवकली पांडेय की रहने वाली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में देवकली पांडेय, बरडीहा दल और गोलऊथा के रहने छह लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन


हादसा रविवार की रात जौनपुर के समीप एक पेट्रोलपंप के सामने हुआ। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।

क्षेत्र के देवकली पांडेय के रहने वाले शुभनारायण पांडेय अपनी पत्नी कालिंदी (55) के साथ रविवार को बस से इलाहाबाद में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के  लिए बस से जा रहे थे
विज्ञापन


 इस यात्रा में गांव की ही जामवंती देवी, गजाधर गुप्ता, दुर्गावती देवी, सुखारी, बरडीहा दल के राजेंद्र पांडेय और गोलऊथा की एक महिला  भी साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 11 बजे जौनपुर के समीप तीर्थ यात्रियों से भरी बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस सड़क पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बस में सवार कालिंदी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार क्षेत्र अन्य लोग घायल हो गए। तीर्थयात्रियों की बस पलटने की सूचना क्षेत्र में सोमवार को पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

कालिंदी की मौत पर उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। महिला की मौत पर उसके दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

शुभनारायण पांडेय और अन्य घायलों का इलाज जौनपुर के अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की शाम परिवार के लोग महिला का शव गांव वापस लाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed