फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police burnt the effigy of

पुलिस अधीक्षक का पुतला जलाया

Tue, 20 Sep 2016 11:07 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 20 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police burnt the effigy of
उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। हियुवा नेताओं ने एसपी मोहम्मद इमरान का पुतला नगर के सोहनाग मोड़ पर जलाया। नारेबाजी करते हुए नेताओं ने लार में हियुवा के जिलामंत्री समेत पांच कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से दर्ज किए गए केस वापस वापसी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लार नगर के पूरब मोहल्ले के सिबलू और इरफान को बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात गोली मार दी। पुलिस इस मामले में हियुवा के जिलामंत्री अरुण सिंह समेत पांच कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही हिंदूूवादी संगठन के लोग नाराज हो गए। हियुवा के तहसील अध्यक्ष विनोद ठठेरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को सोहनाग मोड़ पर एसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसपी का पुतला जलाया और हियुवा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए केस को वापस करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि डोल जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने पर पुलिस यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला जलाने वालों में संपूर्णानंद गुप्त, अशोक सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, रूदल यादव, अश्वनी कुमार, विकास तिवारी, विपिन कुशवाहा, आशीष पांडेय, गोविंद सिंह, प्रिंस आदि शामिल रहे। इस बाबत एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि तथ्य और सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्वाग्रह वश कोई कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed