{"_id":"592b0fb94f1c1bee14bdada7","slug":"pistol-stays-left-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल धरी रह गई लुट गए कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल धरी रह गई लुट गए कारोबारी
देवरिया
Updated Sun, 28 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। कारोबारी के कमर में पिस्टल धरी रह गई। पल्सर सवार बदमाश गले की चेन खींच ले गए। बाद में उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। थोड़ी दूर पर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग गए। घटना कोतवाली के बेलडाड रोड की। मौके पर सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। भलुअनी, लंगड़ा गांव निवासी रंगबहादुर सिंह खाद बीज के कारोबारी हैं।
शनिवार को वह परशुराम चौक पर एक तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। बाइक से देर रात वह घर लौट रहे थे। बेलडाड़ मार्ग पर दिव्य ज्योति विद्यालय के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल सटाकर गले से सोने की चेन खींच ली। मौका मिलते ही कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल पर पीछे से हवाई फायरिंग कर दी। थोड़ी दूर जाने के बाद बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले।
पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मौके पर मिली पल्सर बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया और छानबीन में जुट गई। रविवार को पीड़ित कारोबारी जंगबहादुर सिंह ने तीन बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।