फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pikup&truck accident, 2 died

पिकअप-ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
pikup&truck accident, 2 died
क्षतिग्रस्त पिकअप। - फोटो : amar ujala
लार। 
विज्ञापन

बिहार के गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह बौड़ी गांव के समीप पिकअप तथा बालू लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पिकअप के चालक और उसमें सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर थानेदार मिथिलेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों की आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों तक सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया। 
मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो निवासी मो. सलीम की लार रोड स्टेशन बाजार में सजावट की दुकान है। उनकी दुकान से सजावट का सामान बिहार, दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया गांव में रामप्रवेश यादव के घर शादी में किराये पर गया था। उसी सामान को लाने पड़ोसी संजय सिंह की पिकअप किराए पर लेकर वह जा रहे थे। संजय (44) पिकअप चला रहे थे। गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर बौडी गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर सें पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप चालक संजय सिंह और उसमें सवार मो. सलीम (50) की मौत मौके पर ही हो गई। ट्रक चालक सहयोगी के साथ भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

देवरिया। 
साधन न मिलने के कारण पैदल घर जा रही महिला सोनूघाट-बरहज मार्ग पर बोलेरो की चपेट में आ गई। गंभीरावस्था में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुखुंदू के बैरौना गांव के शिव कुमार शाही की पत्नी सावित्री देवी (60) शुक्रवार को उपचार कराने गोरखपुर आईं थीं। वापसी में विलंब हो गया। उनको सोनूघाट तक जाने लिए ही साधन मिल सका। सोनूघाट चौराहे पर उतरने के बाद वह पैदल ही घर जाने लगीं। अभी वह सोनूघाट-बरहज मार्ग पर खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुविखर दुर्गा मंदिर के पास पहुंची थीं कि बोलेरो की चपेट में आ गईं। इससे वह गिरकर छटपटाने लगीं। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और घायल सावित्री को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। पहचान होने पर परिवारवालों को सूचना दी गई। इस पर परिवारवाले पहुंचे। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक का कहना है कि बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बोलेरो के बारे में पता कराया जा रहा है।


जिगरी दोस्तों की साथ उठीं अर्थियां
मईल। 
संजय सिंह और सलीम दोनों जिगरी दोस्त थे। किसे पता था कि एक साथ रहने वाले दोस्तों की एक ही साथ मौत हो जाएगी। दोस्तों ने एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ दिया। मौत के बाद परिजन एक को शमशान तो दूसरे को कब्रिस्तान ले गए। दोनों दोस्तों को अलग-अलग जगहों पर देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आए। गांव में इनकी दोस्ती की चर्चा होती रही।

सलीम की लार रोड में सजावट की दुकान है। वह अपने कार्य के प्रति इतना लोकप्रिय था कि सिवान जिले के अधिकांश गांवों में लोग उसे सजावट के लिए बुलाते थे। सलीम की पत्नी समीरा खातून, माता नजरून निशा व बेटी शमा परवीन गमगीन हैं। शमसाद और मोहम्मद सलाद दो बेटे हैं। शुक्रवार को इनकी दुकान से सामान बिहार के टढ़वा गांव के पास गया था। संजय सिंह दो गाड़ियां खरीद कर उसे भाड़े पर चलवाते थे। इससे परिवार का पालन-पोषण करते थे। इनकी माता फुलझारी देवी और पत्नी गीता देवी रो-रोकर बेहोश हो जा रहीं थीं। दो बेटे प्रिंस व प्रियांशु हैं। बड़ा बेटा रूस में मेडिकल की पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed