फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People with a mysterious explosion

रहस्यमय धमाके से सहमे लोग

Thu, 09 Mar 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 09 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
 People with a mysterious explosion
पु‌िललिस - फोटो : Demo Pic
कंचनपुर। क्षेत्र में रहस्यमय ढंग से हुए तेज धमाके से लोग सहम गए। गांव वालों की मानें तो धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारें हिल गईं। गुरुवार की शाम 7.30 बजे इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


घबराकर लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों को आशंका सताने लगी कि कहीं आतंकी घटना तो नहीं हो गई है। लोग एक-दूसरे को फोन कर धमाके की जानकारी लेने लगे। हर किसी ने कहा कि धमाका तो सुनाई दिया है लेकिन कहां हुआ है पता नहीं। हरैया के गोरख मिश्र ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि धड़क्कन बढ़ गई। क्षेत्र में पता करने पर सब लोग यही बता रहे हैं कि धमाका तो हुआ है लेकिन कहां  हुआ इस बात की जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


तरकुलआ के रामआसरे गुप्ता ने बताया कि धमाका सुनकर उनका परिवार घर से बाहर निकल गया। लक्ष्मीपुर के विक्रम दुबे ने बताया कि धमाके के कारण उनका मकान हिलने लगा। ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है। तरकुलआ के  इंस्पेक्टर राजा राम यादव ने बताया कि धमाके की आवाज सुनी गई है लेकिन इलाके में अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed