फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People parked for passports on the road

पासपोर्ट के लिए सड़क पर लोगों ने जाम लगाया

Tue, 28 Mar 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 28 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
People parked for passports on the road
पुरवां चौराहे पर पासपोर्ट के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करते पीडि़त। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पासपोर्ट को लेकर पुरवां चौराहे पर ठगी के शिकार युवकों ने सड़क जाम कर दिया। गोरखपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसएसआई ने बल प्रयोग की चेतावनी दी। इसके बाद हंगामा कर रहे युवक शांत हुए। 20 दिन के अंदर ठगी के शिकार युवकों ने तीसरी बार सड़क जाम किया है। 
विज्ञापन


गोरखपुर रोड, पुरवा चौराहे पर एटलस वर्ल्ड के नाम से एक कंपनी खोलकर कुछ लोग बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का काम करते थे। दिल्ली निवासी सुभाष स्थानीय दो युवतियों की मदद से कंपनी का संचालन करता था। करीब 500 युवकों ने कंपनी में पासपोर्ट जमा किया था। विदेश भेजने के नाम पर उन्होंने 60 हजार नकद सहित दस हजार रुपये मेडिकल के लिए दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी की ओर से टूरिस्ट वीजा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस की एक टीम जांच के लिए बाहर गई थी। दिल्ली ऑफिस से कंपनी के संचालक ने करीब 200 लोगों का पासपोर्ट कोतवाली भेजवा दिया। इस बात की जानकारी होने पर मंगलवार को सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे और पासपोर्ट की मांग करने लगे। जांच कर रहे उप निरीक्षक ने बताया कि मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जो पासपोर्ट आया है उसमें बिहार के अलावा अन्य जिलों का है। पुलिस की बात ठगी के शिकार युवकों केे अच्छी नहीं लगी। मंगलवार की दोपहर सैकड़ों की संख्या में एक जुट हुए युवकों ने पुरवां चौराहे पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। गोरखपुर के अलावा हाटा मार्ग भी बाधित हो गया।


मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मृत्युंजय पाठक फोर्स के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब कुछ लोग नहीं माने तो उन्होंने बल प्रयोग की चेतावनी दी। तेवर देख लोग शांत हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ पासपोर्ट दिल्ली से आया है। पुलिस जांच कर रही है, बेवजह लोग जाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed