फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   opposing Harvesting, shot dead

फसल काटने का विरोध करने पर गोली से उड़ाया

Tue, 03 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

दरौली में दिनदाहाड़े एक युवक को गोली मारकर पट्टीदारों ने हत्या कर दी। गोली चलने की वजह विवादित खेत से जबरन धान की फसल काटना बताया जा रहा है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया है। देर शाम तक पुलिस गांव में जमी रही।

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के खानपूना गांव निवासी रामविलास सिंह और रविन्द्र सिंह पटट्ीदार है। दोनों लोगों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर सीवान न्यायालय में विवाद लंबित था। 

इस विवादित खेत में दिन में करीब 2 बजे रविन्द्र सिंह पक्ष के लोग पहुंचे और जबरन धान की फसल काटने लगे। यह देख रामविलास सिंह भी खेत में पहुंच गए और धान की फसल काटने से रोकने लगे। 

इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच खेत में विवाद हो गया। इसी बीच रविन्द्र पक्ष की ओर से रामविलास 40 को गोली मार दी गई। सीने में गोली लगते ही रामविलास जमीन पर गिर गया।

 घर वाले उसे जिला अस्पताल सीवान लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस सदर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 

इस बाबद दरौली एसओ बीरेन्द्र राम ने बताया कि दो युवकों हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed