{"_id":"5759b04d4f1c1bca389c5e35","slug":"one-lakh-rupees-looted-from-the-customer-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के भीतर से ग्राहकों से एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के भीतर से ग्राहकों से एक लाख रुपये उड़ाए
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली रोड स्थित एक बैंक में रकम जाने के बाद परेशान पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर में दो बैंकों में ग्राहकों से उचक्के एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसमें से एक बैंक में सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। पहली घटना कोतवाली रोड और दूसरी राघवनगर क्षेत्र की है। इस संबंध में पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया है। इस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरकुलवा, बघड़ा महुआरी निवासी विनय कुमार राय का कोतवाली रोड स्थित एक बैंक में खाता है। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब वह डेढ़ लाख रुपये जमा करने बैंक में पहुंचे। एक लाख रुपये उन्होंने जेब में रखे थे जबकि पचास हजार रुपये झोले में। अभी वह बैंक के अंदर पर फार्म भर रहे थे।
इसी बीच अज्ञात युवक ने उनके बैंग में चीरा मारकर पचास हजार रुपये ले भागा। उन्होंने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। पड़ताल में पता चला कि बैंक का सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है। बैंक के बाहर मौजूद गार्ड भी गायब मिला। बाद में पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसी बीच कोतवाली थानाक्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग निवासी नर्वदेश्वर त्रिपाठी दोपहर को राघवनगर के एक बैंक में रकम जमा करने पहुंचे थे। बैंक के अंदर वह फार्म भर रहे थे। इसी बीच उनके झोले में चीरा मारकर शातिर पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
कुछ देर बाद ग्राहक को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की बैंक के अफसरों और पुलिस को दी। वहीं सदर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल अनिल ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा न चलने की बात सामने आ रही है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।