फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   old man murder from beating

उलाहना देने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Mon, 26 Oct 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बनकटा
अमर उजाला ब्यूरो/बनकटा Updated Mon, 26 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
उलाहना लेकर दूसरे के दरवाजे पर पहुंचे बुजुर्ग को नाराज लोगों ने पीटकर मार डाला। घटना रविवार शाम को इलाके के सिरपेत गांव में हुई। विवाद होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बनकटा के सिरपेत गांव निवासी ईश मुहम्मद (60) रविवार को दरवाजे पर बैठे थे। उनकी बकरी पर किसी ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया था। संदेह के आधार पर ईश मोहम्मद गांव के असगर के घर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि असगर के परिवारवालों ने लाठीडंडे से ईश मोहम्मद की पिटाई शुरू कर दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारवालों के सहयोग से उन्हें भाटपाररानी पीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर पुलिस ने ईश मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस हार्टअटैक की बात कह रही थी। लेकिन घरवालों ने चार लोगों के खिलाफ पीट पीटकर मार डालने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर असगर और उनके घरवालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की छानबीन की जाएगी। गांव में स्थिति सामान्य है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - विजय नरायन,  एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed