{"_id":"57f144964f1c1bb865574ac6","slug":"newly-born-died-attendent-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात की मौत पर तीमारदारों का हंगामा
देवरिया/ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवजात की माैत
- फोटो : Dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल। जननी शिशु सुरक्षा योजना का पलीता आशा बहू लगा रही है। सरकारी अस्पताल के बजाय आशा बहू प्रसूता को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। डॉक्टर की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। इससे नाराज तीमारदारों ने नर्सिंगहोम में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
नरियांव गांव के गरथौली टोला निवासी हरिवंश मिश्र के बहू को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। घर वाले आशा बहू को इसकी जानकारी दिए। आशा बहू भागलपुर पीएचसी पर ले जाने के बजाए घर वालों को गुमराह कर देवरिया शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। घर वालों के अनुसार रविवार को सुबह महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया।
प्रसव के कुछ देर बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर और आशा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में नर्सिंगहोम में मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। हरिवंश मिश्र ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इस बाबत भागलपुर सीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सी के सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगी।