फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murderer attacked by bladed weapon

हत्यारोपियों पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद घर पर पहुंची दंपत्ति पर पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। 

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाद की वजह पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी जीतेंद्र सिंह की घरेलू विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

 इस मामले में परिवार के श्रीप्रकाश, रामश्रृंगार, भूपेन्द्र और कैलाशी देवी समेत अन्य लोग जेल में बंद थे। एक माह पूर्व  रामश्रृंगार, उसकी पत्नी कैलाशी देवी और भूपेंद्र को जमानत मिल गई। 

जेल से छूटने के बाद रामश्रृंगार ने पुलिस को तहरीर देकर घर में दाखिल कराने की मांग की। लेकिन पुलिस समय का अभाव बताते हुए टरकाती रही। 

इससे रामश्रृंगार अपने रिश्तेदारों के घर कुछ दिनों तक रहा। पुलिस का चक्कर लगाते-लगाते थक चुका रामश्रृंगार अपनी पत्नी कैलाशी देवी के साथ सोमवार की शाम अपने घर साइकिल से पहुंचा।

 दंपत्ति को देख पट्टीदार बौखला गए और रामश्रृंगार के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कैलाशी देवी को भी चोटें आई है।

 किसी तरह दंपत्ति वहां से अपनी जान बचाकर भागी। इस बाबत इंस्पेक्टर राअवतार यादव ने बताया कि पंमी, नेहा, इंदू और मीना पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed