फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother and daughter rape threats

मां और बेटी को रेप की धमकी

Thu, 08 Sep 2016 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 08 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter rape threats
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
रामपुर कारखाना। घर में नहा रही किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के घर की शिकायत की तो नाराज युवकों ने किशोरी के दरवाजे पर चढ़ गए और मां-बेटी के साथ रेप के बाद तेजाब से जलाने की धमकी देने लगे। मनचलों की हरकत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


उन्होंने आधी रात दूसरे के घर शरण ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में महिला का आरोप है कि बुधवार को 12 वर्षीय बेटी नहा रही थी। गांव के चार युवक चुपके से उसे देख रहे थे। किशोरी ने शोर मचाना शुरू  कर दिया। आवाज सुनकर पीड़ित की बड़ी बहन आ गई। विरोध के बाद मनचले भाग निकले। शाम चार बजे पीड़ित ने खेत से काम कर लौटी मां को सारी बात बताई।
विज्ञापन


बेटी के साथ मां आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची, इस दौरान किसी ने कुछ नहीं कहा। रात दस बजे के करीब चारों युवक किशोरी के घर पहुंचे और मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की बात कहकर धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पीड़ित परिवार सदमे में आ गया। डरवश परिवार बगल के घर में शरण लिए। ये बात धीरे-धीरे बात गांव में फैल गई। गुरुवार सुबह पीड़ित पक्ष रामपुर कारखाना थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस पड़ताल में पता चला कि आरोपियों ने किशोरी के साथ कई बार छेड़खानी की लेकिन लोकलाज से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।


पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसने की योजना बना ली। एसओ रामपुर कारखाना मृत्युंजय पाठक ने कहा कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed