{"_id":"57fe78a74f1c1bd87528f3b2","slug":"moharram-in-rudrapur-stress-turned-out-not-to-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में मोहर्रम पर तनाव, नहीं निकला जुलूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर में मोहर्रम पर तनाव, नहीं निकला जुलूस
देवरिया
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ताजियादारों के मान-मनौव्वल में लगा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मोहर्रम पर रुद्रपुर नगर में नवीं को मंगलवार रात पुराना चौक पर ताजिया नहीं रखने के बाद बुधवार सुबह माहौल गर्म हो गया। पुराना चौक पर ताजियादार और अखाड़े के खिलाड़ियों की भीड़ लग गई। प्रशासन ताजियादारों के मान-मनौव्वल में लगा रहा।
डीएम अनीता श्रीवास्तव और एसपी मोहम्मद इमरान ने ताजियादारों से दो घंटे तक बात की। इसके बाद पुराना चौक पर ताजिया रखी गई। देर शाम तक मोहर्रम का जुलूस नहीं निकला। पुराने चौक के ताजियादारों ने कहा कि शांति समिति की बैठक में नौ बजे तक मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकालने का प्रशासन ने वादा किया था। मोहर्रम की नवीं की रातभर प्रतिमाओं का जुलूस निकलता रहा।
इससे चौक पर ताजिया नहीं रखी जा सकी। उन्होंने प्रशासन पर ताजिया को चौक पर बैठाने में लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार सुबह चौक पर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने ताजियादारों से बात कर मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दो बजे डीएम और एसपी ने कोतवाली में ताजियादारों को बुलाया। शाम पांच बजे ताजियादारों ने ताजिया चौक पर रखे। प्रशासन और ताजियादारों में बहस भी हुई। अखाड़ों के खिलाड़ी ताजिया के समीप खेलते रहे। पुराने चौक से ताजिया उठने के बाद ताजियों का जुलूस कर्बला जाता है।
विज्ञापन
मोहर्रम पर तनाव को लेकर एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रवीण सिंह, सीओ शिंताशु यादव, एसडीएम घनश्याम आदि भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस बाबत डीएम अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि पुराना चौक पर मोहर्रम की नवीं को ताजिया नहीं रखे जाने के मामले की जांच को कमेटी का गठन किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ताजियादारों ने ताजियों में रखी मिट्टी को कर्बला ले जाकर दफन किया।