फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mndbudvi hostage ransom demand

मंदबुद्वि को बंधक बनाकर फिरौती की मांग

Tue, 29 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 29 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mndbudvi hostage ransom demand
मंदबुद्वि को बंधक बनाकर फिरौती की मांग
देवरिया में  इलाज के बहाने झोला छाप डाक्टर ने मंदबुद्वि युवक को बंधक बना लिया। करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति बैनामा कराने के बाद आरोपी डॉक्टर परिजनों से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। एकौना, नरायनपुर का पीड़ित व्यक्ति इंसाफ के लिए ढाई माह से थाने और एसपी कार्यालय का चक्कर काट रहा है। कार्रवाई की बात तो दूर एसपी के आदेश के बाद भी थानेदार ने केस दर्ज नहीं किया। अंधेरगर्दी का आलम यह है कि पुलिस बिना तहरीर जांच की बात कह रही है। मंगलवार को एसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर पीड़ित ने फिर से शिकायत की।
विज्ञापन


एकौना इलाके के नरायनपुर गांव निवासी सूरज कहार मजदूरी का काम  करता है। मंदबुद्वि होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई। तीन भाइयों में वह छोटा था। झंगहा सुगहा निवासी झोला छाप डॉक्टर नरायनपुर चौराहे पर प्रेक्टिस करता था। तीन माह पहले सूरज की तबियत खराब हुई तो डॉक्टर के पास पहुंचा। आरोप है कि इलाज का झासा देखकर तथाकथित डॉक्टर ने सूरज को 17 जनवरी को अगवा कर लिया। रुद्रपुर तहसील में बीस जनवरी को सूरज की संपत्ति को भी बैनामा कर लिया।
विज्ञापन


दस दिन बाद सूरज के भाई हरिकेश को बैनामा की जानकारी हुई। तो उसने थाने में शिकायत की। इसी बीच तथाकथित डॉक्टर सूरज को बंधक बनाकर दूसरी जगह लेकर निकल गया। पीड़ित परिवार ने जालसाजी कर जमीन बैनामा कराने और भाई की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की। पड़ताल में पता चला कि सूरज आरोपी के कब्जे में है। बावजूद इसके पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित उम्मीद लेकर एसपी के पास पहुंचा। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के लिए थानेदार को कहा लेकिन एसओ अनिल सिंह ने एसपी के आदेश को भी नजर अंदाज कर दिया। ढाई माह तक पुलिस जांच का हवाला देकर मामले को लटकाती रही। इसी बीच आरोपी ने पीड़ित परिवार से फिरौती की मांग शुरू कर दी। जानकारी होने के बाद भी पुलिस मामले को लटकाती रही। पूरा कुनबा अनहोनी की आशंका जताते हुए सदमे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed