फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Millions of illegal liquor seized in Izhar

इजरही में लाखों की अवैध शराब पकड़ी

Thu, 22 Feb 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Millions of illegal liquor seized in Izhar
रामपुर कारखाना की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना के इजरही गांव में बुधवार देर रात पुलिस की छापेमारी में अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने रामपुर कारखाना थाने पर प्रेस वार्ता कर कहा कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन

 बुधवार रात 10 बजे के करीब क्षेत्र के इजरही गांव में एसओजी और रामपुर कारखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के नलिन मणि त्रिपाठी के घर हुई छापेमारी में मौजूद लोग वहां से भागने में सफल हो गए। केवल महिलाएं ही मिलीं। पुलिस को दिल्ली निर्मित क्रेजी रोमियो की 180 मिलीलीटर की 18 हजार अवैध शराब की शीशियां बरामद हुईं। इसकी कीमत 22 लाख से अधिक बताई जा रही है। गांव में चार और संदिग्ध लोगों के घर भी तलाशी ली गई, मगर कुछ नहीं मिला। पुलिस माल जब्त कर पिकअप से थाने ले गई। पुलिस ने नलिन मणि और मुरारी गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामलेे की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश शंकर ने थाने पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी चाहे जितने भी रसूखदार क्यों न हो, बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed