फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Marital dispute, bombed police

पति-पत्नी के विवाद में पुलिस पिट गई

Tue, 03 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

 पति पत्नी के बीच विवाद को शांत कराने पहुंची गुठनी पुलिस को गांव वालों ने रात के अंधेरे में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसमें एसआई और एएसआई समेत होमगार्ड के दो जवान घायल हो गए।

 भाग रहे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने ईट पत्थर भी चलाए। इसमें एक होमगार्ड जवान का सिर फट गया। लोगों के घरों में छिपकर किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई। 

मौके पर पहुंचे एसओ ने घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस की पिटाई से घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल सीवान में चल रहा है।

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी बलिन्द्र गोड़ और इनकी पत्नी अनिता के बीच किसी बात को लेकर सोमवार की रात मारपीट हो गई। 

इसकी सूचना अनिता ने गुठनी पुलिस को दी। रात करीब आठ बजे गुठनी थाने में तैनात एसआई राजेन्द्र पंडित, एएसआई रामाअधार सिंह, होमगार्ड जवान विजय चौधरी और शिवलाल प्रसाद सरकारी जीप से पहुंचे। इसमें एसआई सादे कपड़ों में थे। 

पुलिस के सामने अनिता रो-रो कर पति बलिन्द्र पर पीटने का आरोप मढ़ने लगी। इस पर पुलिस के जवानों ने बलिन्द्र की पिटाई शुरू कर दी। 

पुलिस की पिटाई से बलिन्द्र बेहोश हो गए। यह देख गांव वाले उग्र हो गए और पुलिस के जवानों को दौड़ाकर पीटने लगे। भाग रहे पुलिस के जवानों पर गांव वाले पत्थर चलाने लगे। 

इसमें होमगार्ड जवान विजय चौधरी का सिर फट गया। बवाल की सूचना पर रात करीब 9.30 बजे गुठनी एसओ निर्भय राय अन्य जवानों के साथ गांव में पहुंचे और घरों में छिपे घायल पुलिस वालों को अस्पताल पहुंचाया। बलिन्द्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 एसओ निर्भय राय ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed