{"_id":"56db2a944f1c1b302d8b4d67","slug":"man-s-body-was-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटकता युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में फंदे से लटकता युवक का शव मिला
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव बरामद
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के देवरिया खास मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। शादी समारोह से लौटे बच्चों और पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देखकर शोर मचाया। आसपास के लोगों ने शव को उतारकर अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामपुर कारखाना, बरवामीर छापर के मूल निवासी शंभूशरण कुशवाहा (45 वर्ष) शहर के देवरिया खास मोहल्ले स्थित ससुर की मकान में परिवार सहित रहते थे। उनकी दो बेटियां और एक 10 वर्ष का बेटा है। बड़ी बेटी नाना के साथ असम में रहती है। शुक्रवार की रात को पत्नी जोशीला देवी दूसरे नंबर की बेटी और बेटे मोनू के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने चली गई थीं। रात को 12 बजे तीनों लोग लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था।
बेटा मोनू शंभूशरण के कमरे में गया तो देखा वह पंखे में प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहे हैं। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सभी ने मिलकर शंभूशरण को पंखा से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि शंभूशरण विदेश में रहकर नौकरी करता था। डेढ़ महीना पहले वह घर आया था। परिवार के लोग किसी विवाद से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। सदर कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।