फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man carrying woman beaten

युवती को लेकर जा रहे युवक को पीटा

Wed, 04 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Wed, 04 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों के साथ युवती को जाते देख गांववाले नाराज हो गए। बाइक सवार एक युवक को कमरे में बंदकर पिटाई की। युवती ने युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस समझौते के लिए प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इलाके की युवती का बगल गांव के एक युवक से संबंध था। बुधवार को युवती ने युवक को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने मित्र के साथ बाइक लेकर युवती के पास पहुंचा। तीनों बाइक से शहर आ रहे थे। युवती बाइक पीछे बैठी थी। इसी लड़की के गांववालों की नजर उसके ऊपर पड़ी। दूसरे की बाइक पर बैठा देख उन्होंने पूछताछ की। लोकलाज के भय से युवती ने अपने अपहरण की जानकारी उन्हें दी। यह सुनकर दोनों युवकों के होश उड़ गए। बाइक लेकर एक युवक मौके से भाग निकला। लेकिन उसका साथी पकड़ा गया। धुनाई करने के बाद युवती के घरवालों को सूचना दी। बाद में उसे बंधक बना लिया गया।

 गांववाले दूसरे आरोपी को बुलाने की बात कह रहे थे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। युवती के अपहरण और अपहरणकर्ता के बंधक की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने पीड़ित युवती से बात की। जांच में सच्चाई आने के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाया और दोनों तरफ से केस दर्ज करने की बात कही। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed