{"_id":"57af58484f1c1be82cee45d1","slug":"looking-through-the-crooks-involved-police-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस के जरिए बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विलांस के जरिए बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
सराफा दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं दुकानदार व उसका पूरा परिवार अभी भी दहशत में है। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। इससे सराफा व्यापारियों में आक्रोश है।
कोतवाली क्षेत्र के पंडित हरैया गांव निवासी अजीत वर्मा नगर के स्टेशन रोड में आभूषण की दुकान चलाते हैं। उनके मोबाइल पर 7 अगस्त को फोन कर एक बदमाश ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे सराफा दुकानदार व उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है। शिकायत के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने केस दर्ज करना उचित नहीं समझा।
पुलिस मोबाइल नंबरों को सर्विलांस के जरिये ट्रेस करके धमकी देने वाले बदमाश को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। इसके पूर्व नगर के कांग्रेस नेत्री शांति देवी, विष्णु वर्मा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, फल व्यवसाई सुरेश प्रसाद से भी पूर्व में बदमाश रंगदारी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक-दो मामलों में ही केस दर्ज हुआ है। बाकी मामलों को पुलिस नजरअंदाज कर चुकी है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि सर्विलांस के जरिये मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।